ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षणनीलकंठ विहार में चला विशेष स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाने का संकल्पकालाढूंगी में कांग्रेसियों ने नगर अध्यक्ष रोहित बुधलाकोटि के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जोसेफ कॉलेज ने नैंसी कॉन्वेंट को 9-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह
खबर शेयर करे -

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा कांस्टेबल यातायात आकाश कुमार को एसएसपी  प्रह्लाद नारायण मीणा द्वारा सम्मानित किया गया

रिपोर्टर -अजय वर्मा 

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल की टीम द्वारा आज पुलिस के कर्मठ जांबाज सिपाही कांस्टेबल यातायात आकाश कुमार को एस एस पी नैनीताल  प्रह्लाद नारायण मीणा के सम्मुख सम्मानित किया गया।

जिसके द्वारा एक महिला के लाखों रुपये के जेवरात जो किसी बैग में रोडवेज चौराहे से गुम हो गये थे आकाश कुमार के द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त बैग को सकुशल बरामद कर उक्त महिला को वापस दिलाया,और अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

 इस उत्कृष्ट कार्य की संगठन ने प्रशंषा करते हुए सम्मानित किया।

जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता  ने कहा कि ऐसा सिपाहियों के सराहनीय कार्यों से ही उत्तराखंड की पुलिस को मित्र पुलिस का तमगा मिला है,हम आकाश कुमार जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।

सम्मानित करने प्रदेश संयुक्त महामंत्री नवनीत राणा, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल,संगठन मंत्री उपेंद्र कनवाल, ग्रामीण इकाई कुसुमखेड़ा के महामंत्री पवन वर्मा,उर्वशी बोरा, गीता बिस्ट,युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल ,अमरजीत सिंह सेठी ,नीरज गुप्ता, सलडी के नगर अध्यक्ष आशीष सिंह सहित व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

You missed

error: Content is protected !!