नैनीताल। डीएसबी परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में सोमवार को बैंक का 119वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा में केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गईं और उपस्थित लोगों को लड्डू वितरित किए गए।
कार्यक्रम में बैंक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार, निदेशक एवं विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. ललित तिवारी, प्रणेता पांडे, राकेश कुमार, सुप्रिया जैन, धनंजय और रवि कुमार ने संयुक्त रूप से केक काटा। सभी ने बैंक की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ईश्वर से बैंक की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सभी ने मिलकर “तुम जियो हजारों साल” गीत गाकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं।
समारोह में डॉ. राशि मिगलानी, डॉ. उज्मा, कर्मचारी संघ के महासचिव विपिन कुमार, संतोष कुमार, गणेश सहित बैंक के कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और सौहार्द से भरपूर रहा।


