ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

बेलपत्र और जल अर्पित कर भक्तों ने की भोलेनाथ की पूजा, नैनीताल के मंदिर ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजे

रिपोर्ट: गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। सावन माह के पहले सोमवार पर नैनीताल स्थित मां नैना देवी मंदिर परिसर के शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रातभर और सुबह हुई रुक-रुक कर बारिश भी भगवान शिव के प्रति भक्तों की आस्था को कम नहीं कर सकी। श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। सुहाग और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धूप, अगरबत्ती और पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ का पूजन किया तथा परिवार की खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।

मंदिर परिसर पूरे दिन ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा। नैनीताल के अलावा मुक्तेश्वर महादेव, भीमेश्वर महादेव सहित जिले के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव का विशेष वास पृथ्वी पर होता है और इस दौरान श्रद्धा से की गई पूजा-अर्चना तथा बेलपत्र अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

सावन के पहले सोमवार पर इसी अटूट आस्था का नजारा नैनीताल के मंदिरों में देखने को मिला।

यह भी पढ़ें :  सावन में प्रकृति संरक्षण का संदेश: डीएसबी परिसर के मिशन ग्रीन अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

You missed

error: Content is protected !!