ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

स्वरोजगार और स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुतीकरण के आधार पर होगा अगले चरण के लिए चयन

भवाली/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ के 13 छात्र-छात्राएं प्रसार एवं प्रशिक्षण संस्थान, गोलापार (हल्द्वानी) में आयोजित तीन दिवसीय देवभूमि उद्यमिता बूट कैंप में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुए। इन विद्यार्थियों का चयन गत माह आयोजित अभिन्न्यास कार्यक्रम की लिखित एवं मौखिक परीक्षा के आधार पर किया गया।

बूट कैंप में छात्र-छात्राएं स्वरोजगार एवं स्टार्टअप से जुड़े अपने उत्पादों और व्यावसायिक विचारों का प्रस्तुतीकरण करेंगे। यहां उनके प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण के लिए चयन किया जाएगा। शिविर में जिलेभर से चयनित प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

महाविद्यालय रामगढ़ के देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र जोशी छात्र-छात्राओं का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रतिभागियों में ग्रुप लीडर सचिन के साथ माही, गरिमा, निशा, ममता, महेंद्र, प्रकाश, मयंक, ललिता, कुमकुम, दीपशिखा, तनुजा और रोशनी शामिल हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नगेंद्र द्विवेदी, जिला नोडल अधिकारी भूपेंद्र मेहरा, डॉ. निर्मला रावत, डॉ. नीमा पंत, डॉ. हरेश राम, कविंद्र प्रसाद, सुश्री दीप्ति, कुंदन, गणेश, कमलेश तथा प्रेम भारती ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि इस बूट कैंप का आयोजन देवभूमि उद्यमिता योजना, उत्तराखंड शासन एवं भारतीय उद्यमिता संस्थान, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  मिशन ग्रीन के तहत डीएसबी परिसर में पौधारोपण, पदम और देवदार के पौधे रोपे

You missed

error: Content is protected !!