ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। सांस्कृतिक झांकी के साथ हे 16वें जोहार महोत्सव की शुरुआत हो गई है।

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में लगने वाले तीन दिवसीय इस मेले में भारत चीन सीमा के सीमांत क्षेत्र की मिलम घाटी में रहने वाले जोहर समाज के लोगों द्वारा वहां के खान-पान लोककला वेशभूषा और लोक संस्कृति के सुंदर महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

सीमांत क्षेत्र के लोग अपने परंपरागत जोहार महोत्सव में अपनी लोक संस्कृति को आगे आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हर वर्ष इस मेले का आयोजन करते हैं।

जिसमें 2000 से अधिक सीमांत क्षेत्र के परिवार और देश के अन्य राज्यों में भी रहने वाले जोहार समाज के लोग यहां पहुंच कर इस मेले में अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं।

वहीं महिलाएं भी पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोध

You missed

error: Content is protected !!