ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट से उड़ेगा 42 सीटर विमान,केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी मंजूरी

देहरादून। पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 42 सीटर विमान के संचालन को मंजूरी प्रदान की है।
मुख्यमंत्री  धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस हेतु आभार प्रकट करते हुए कहा कि 42 सीटर विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निरंतर रूप से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं। इससे पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नगर

You missed

error: Content is protected !!