ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत। स्वर्गीय श्री जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में वाणिज्य विभाग के शोधर्थियों द्वारा प्री-पीएचडी कोर्स वर्क अंतर्गत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे, वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. पी.एन. तिवारी, एवं फैकल्टी सदस्य डॉ. राहुल चंद्रा, डॉ. निष्ठा शर्मा व डॉ. आस्था अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रेजेंटेशन में शोधर्थियों ने विभिन्न समकालीन विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिनमें पोर्टर का फाइव फोर्स मॉडल, डिजिटल मार्केटिंग, आधुनिक संगठनों के बदलते आयाम, तथा फाइनेंशियल रिपोर्टिंग में ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग जैसे विषय प्रमुख रहे।

इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. राहुल चंद्रा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. पी.एन. तिवारी ने प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे का आभार व्यक्त किया एवं छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस शैक्षणिक गतिविधि का उद्देश्य छात्रों की अनुसंधान क्षमता को बढ़ावा देना तथा नवाचार आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करना था। प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने शोधार्थियों के कार्य की सराहना की और उन्हें भविष्य में ऐसे ही उत्कृष्ट शोध हेतु प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें :  India’s Youngest Producer Kartik Paliwal Appointed National Vice President of All India Anti Corruption Parliament Committee
error: Content is protected !!