ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बसुकेदार क्षेत्र के छेनागाड़ की आपदा में लापता लोगों की तलाश के दौरान पांच और शव मिले। साथ ही एक अवशेष भी मिला। इनमें से किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

इस दौरान पानी के साथ आए मलबे में नौ लोग लापता हो गए थे। उसके बाद से लापता लोगों की तलाश के लिए लोक निर्माण विभाग, ऊखीमठ लगातार अभियान चला रहा है।

क्षेत्र में भरे मलबे की खुदाई के दौरान शुक्रवार को एक शव और एक अवशेष मिला था। शव के शारीरिक ढांचे और उस पर मिले कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान 25 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र बीरबल सिंह, निवासी भौंर, उच्छोला के रूप में हुई। उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शनिवार को पांच और शव मिट्टी में दबे मिले। इसके अलावा अवशेष के रूप में एक पैर भी मिला। शुक्रवार को भी एक पैर का अवशेष मिला था।

शनिवार को रेस्क्यू टीम को मौके से दो मोबाइल और एक पर्स भी मिला। पर्स से नेपाली नोट बरामद हुए।

गुप्तकाशी थाना प्रभारी रंजीत खनेरा ने बताया कि सभी शव जिला अस्पताल में रखे गए हैं। यहां इनका डीएनए सैंपल लिया जाएगा।

उधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि तलाशी अभियान अब भी जारी है। अब तक कुल छह शव जबकि दो अवशेष बरामद हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के 400 करोड़ के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कथित सरगना समेत 5 गिरफ्तार
error: Content is protected !!