ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

नाम-धर्म छिपाकर आजम ने हिंदू नाबालिग लड़की से दोस्ती की, बहला कर किया रेप: वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, देहरादून पुलिस ने दबोचा

आजम नाम के एक मुस्लिम लड़के ने अज्जू बनकर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की और फिर उसका रेप किया।

देहरादून। यहाँ आजम नाम के एक मुस्लिम लड़के ने अज्जू बनकर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की और फिर उसका रेप किया। बाद में पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दी। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 2 जुलाई 2024 को सहसपुर की रहने वाली एक हिन्दू नाबालिग लड़की पुलिस के पास पहुँची। उसने अज्जू उर्फ आजम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में उसने बताया कि वह साल 2017 में नाबालिग थी और कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। उसी दौरान आजम नाम के मुस्लिम लड़के ने अज्जू बनकर दोस्ती की।

पीड़िता ने बताया कि 22 साल के आजम ने उससे दोस्ती करने के बाद बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान आजम ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। पीड़िता का आरोप है कि उस वीडियो के आधार पर आरोपित आजम उससे अक्सर रेप करने लगा। जब वह मना करती तो वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लोक-लाज के डर से इस मामले में चुप रही, लेकिन इस दौरान आरोपित की हिम्मत बढ़ती गई। आखिरकार लड़की ने इसकी शिकायत थाने में करने का निर्णय लिया। उसने सहसपुर थाने पहुँचकर सारी घटना बता दी। इसके आधार पर पुलिस ने आजम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

थाना सहसपुर में मामला दर्ज कर विवेचना इंस्पेक्टर रश्मि रावत के सुपुर्द की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आजम को मेन्टल हॉस्पिटल शंकरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

वह केदारावाला निवासी जमशेद अली का बेटा है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से पीड़िता की अश्लील वीडियो और फोटो बरामद की है। आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: दिसंबर से पहले 2477 नई भर्तियां, 1470 पदों की परीक्षाएं भी होंगी

You missed

error: Content is protected !!