ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

चंपावत में उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक तीर्थयात्रियों को एसडीआरएफ ने बचाया

लोहाघाट। रीठासाहिब जोड़ मेले के अंतिम दिन रविवार को हुई तेज बारिश के चलते लधिया और रतिया नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे संगम पर स्नान कर रहे सैकड़ों श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। नदी के उफान में फंसे 70 से अधिक सिख श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार मेले के समापन अवसर पर हजारों श्रद्धालु लधिया-रतिया संगम में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान क्षेत्र में मूसलधार बारिश शुरू हो गई, जिससे दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। देखते ही देखते संगम क्षेत्र में पानी फैल गया और कई श्रद्धालु बीच धारा में फंस गए।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कुंदन सिंह बोरा ने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद नदी में फंसे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसके अलावा पार्किंग क्षेत्र और दुकानों के आसपास फंसे लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। रेस्क्यू टीम ने समय रहते वाहनों को भी सुरक्षित जगह शिफ्ट कर नुकसान होने से बचा लिया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने और नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी बाईपास हादसे का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, वैज्ञानिक जांच के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!