ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

एक कार सवार महिला ने कार से दो लोगों को रौंदा, शू शोरूम में जा घुसी कार

रुद्रपुर। मुख्य बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कार सवार महिला ने अपनी नई कार से दो लोगों को रौंद दिया और शू शोरूम में जा घुसी। घटना को देखकर बाजार में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर मुख्य बाजार की गली में एक नई कार नेक्सॉन आती है और सामने खड़े राजेंद्र और कंचन को रौंदते हुए शू शोरूम में जा घुसती है। जिससे शोरूम क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घायलों को आनन-फानन में प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया।

सूचना मिलने पर कोतवाल मनोज रतूड़ी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि कार चलाने वाली महिला और कोई नहीं, बल्कि जिले के एक पुलिस निरीक्षक की पत्नी है।

हादसे के बाद कार सवार महिला ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और अपनी गलती का एहसास भी किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 14 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!