ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित गोला नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हुई है बताया जा रहा है कि मुनस्यारी पिथौरागढ़ निवासी युवक की गौला नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई।

हादसा मंगलवार शाम को हुआ जब युवक दोस्तों के साथ अमृतपुर की तरफ नहाने गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक मुनस्यारी निवासी 27 वर्षीय भूपेश सिंह रावत पुत्र स्व.बाला सिंह हल्द्वानी स्थित मुखानी कठघरिया में अपने चाचा के घर पर रहता था। वर्तमान में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही भूपेश ने समूह-ग की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी।

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को भूपेश घर से दोस्तों के संग घूमने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने भूपेश के दोस्तों का नंबर तलाश कर उनसे संपर्क किया तब पता चला कि वह नहाने के लिए अमृतपुर में अमिया के पास गौला नदी में गए थे। वहां भूपेश डूब गया।

दोस्तों ने भूपेश को नदी से बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में उसे तत्काल नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लाए।

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जाएगी। मामले में परिवार ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

यह भी पढ़ें :  NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के लिए नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, 11 केंद्रों पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

You missed

error: Content is protected !!