ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड के अधिवेशन में देवभूमि सोसायटी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. ऋतु रखोलिया, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (बाल रोग विभाग), मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी (नैनीताल) को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आईएपी उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. रवि सहोटा, डॉ. हंस वैश, डॉ. शांतनु, डॉ. राकेश एवं डॉ. मधु रतूड़ी ने डॉ. रखोलिया को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की।

अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। समारोह के दौरान डॉ. ऋतु रखोलिया के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया।

यह भी पढ़ें :  शादी से 9 दिन पहले बना हत्यारा: प्रेम प्रसंग और रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या
error: Content is protected !!