ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

देहरादून। केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिला के लिए आनलाइन पंजीकरण कल यानी एक अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल शाम पांच बजे तक रहेगी।

इसके बाद स्कूल सूची जारी करने के बाद दाखिला देगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में 45 केंद्रीय विद्यालय हैं। जिसमें तकरीबन 44 हजार छात्र संख्या है। इनमें पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी व केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी में दो शिफ्ट चलती हैं। लंबे समय से अभिभावक केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिला का इंतजार कर रहे थे।

पहली कक्षा में दाखिला लेने वाले बच्चे की उम्र 31 मार्च तक न्यूनतम छह वर्ष होनी चाहिए। दूसरी व इससे ऊपर के लिए प्रवेश व पंजीकरण प्रपत्रों के बारे में जानकारी विद्यालयों की वेबसाइट पर शीघ्र उपलब्ध होगी।

इस तरह करें आवेदन

सबसे पहले वेबसाइट https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर पंजीकरण करें। पंजीकरण पूरा होने के बाद लागइन कर एडमिशन फार्म भरें। मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। फार्म सब्मिट करने के बाद आवेदन की रसीद का प्रिंट आउट निकाल अपने पास रखें।

अन्य कक्षा में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अप्रैल

सीट रिक्त होने की स्थिति में पहली को छोड़ दूसरी व अन्य कक्षा के लिए पंजीकरण भी सोमवार से शुरू होंगे। 10 अप्रैल को शाम चार बजे तक आफलाइन मोड से इन कक्षाओं के लिए प्रवेश होंगे। इन कक्षाओं में दाखिले के लिए अभिभावक को अपने निवास स्थान के निकटतम केंद्रीय विद्यालय में संपर्क करना होगा। दाखिला फार्म उस विद्यालय के कार्यालय से प्राप्त करना होगा। इस फार्म को विद्यालय द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि तक जमा कराना होगा।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पहाड़ी आर्मी, संगठन विस्तार पर मंथन

You missed

error: Content is protected !!