ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल पहुंचने पर बैंक यूनियन सदस्यों ने सदत का  गर्मजोशी से किया स्वागत

रिपोर्ट – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल बैंक के 80वें स्थापना दिवस के अवसर पर चेन्नई से मोटरसाइकिल से करीब 8000 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर सदत नैनीताल पहुंचे।

नैनीताल पहुंचने पर बैंक यूनियन सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

नैनीताल बैंक यूनियन के सदस्य प्रवीण शाह और रजत द्वारा सदत को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

🏍️ “बैंक फॉर द नेशन, बैंक फॉर द पीपल” के संदेश के साथ यात्रा

सदत ने बताया कि वे ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज यूनियन के सदस्य हैं। उन्होंने

“Bank for the Nation, Bank for the People” के नारे के साथ चेन्नई से अपनी मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बैंकों और बैंक कर्मियों द्वारा देश व समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है।

👔 बैंक कर्मियों के योगदान को पहचान दिलाने की पहल

सदत ने कहा कि एक बैंक कर्मी ईमानदारी और निष्ठा से अपना कार्य करता है, लेकिन अक्सर उसके कार्यों को वह पहचान और सम्मान नहीं मिल पाता जिसके वह हकदार हैं। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे यह लंबी यात्रा कर रहे हैं।

🏔️ पहाड़ों और लोगों से प्रभावित हुए सदत

नैनीताल पहुंचने पर सदत ने कहा कि पहाड़ों के लोग बेहद सहयोगी और मददगार हैं।

उन्होंने बताया कि वे नैनीताल से देहरादून के लिए रवाना होंगे, जहां वे एक बाइक इवेंट में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद उनकी यात्रा नेपाल (काठमांडू–पोखरा), लखनऊ होते हुए पुनः चेन्नई लौटकर समाप्त होगी।

👮‍♂️ उत्तराखंड पुलिस का मिला सहयोग

सदत ने अपनी यात्रा को सफल बनाने में उत्तराखंड पुलिस के सहयोग की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि नैनीताल पहुंचकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और यहां के पहाड़ व लोग उन्हें बेहद पसंद आए।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय स्तर की भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

You missed

error: Content is protected !!