ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नगर निगम की सामान्य सीट होने के बाद भाजपा में ही नहीं कांग्रेस में भी जमकर सियासी घमासान 

हल्द्वानी। कांग्रेस के स्वराज आश्रम में निकाय चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल के समक्ष मेयर के दावेदारों और पार्षद के दावेदारों से राय शुमारी का दौर शुरू हुआ जिसमें कांग्रेस के मेयर के दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए नजर आए।

हल्द्वानी में जहां विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पार्टी जिस किसी व्यक्ति को टिकट देगी पूरे कार्यकर्ता और वह स्वयं दिलो जान से उस व्यक्ति को चुनाव लड़ा कर हल्द्वानी नगर निगम का मेयर बनायेंगे।

वहीं कांग्रेस से प्रबल दावेदार पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने कहा कि उनके लंबे समय का संघर्ष आज पूरा होता दिख रहा है उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह आश्वस्त हैं कि टिकट उन्हीं को मिलेगा।

वहीं राय शुमारी के लिए आए चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की राय पर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता को मेयर का टिकट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  फ्लाईओवर हादसा: दो कांवड़ियों की मौत के मामले में NHAI अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, परिजनों ने लगाया घोर लापरवाही का आरोप
error: Content is protected !!