ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के द्वारा पूरे प्रदेश में स्वरोजगार योजनाओं में ऋण वितरण के साथ-साथ कृषि ऋणों में भी प्रवाह को बढ़ाने हेतु सभी शाखाओं के माध्यम से कृषि ऋण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी से क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज ग्राम प्रेमपुर लोशज्ञानी में एक शिविर का आयोजन करते हुए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक छड़ायल की शाखा प्रबंधक वर्षा राणा द्वारा बैंक की कृषि एवं पशुपालन संबंधी ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई।

उनके द्वारा बैंक एवं सरकार की रोजगारपरक अन्य ऋण योजनाओं के साथ साथ भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भी जानकारी दी गई। आज के शिविर में दो स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ₹6.00 लाख के ऋण स्वीकृत किये गये।

वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा डिजिटल बैंकिंग के लाभ एवं बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में भी जागरुक करते हुए लोगों से बैंक की डिजिटल वित्तीय सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई। इस अवसर पर हेमा सिंह, यशोदा, कविता, तारा देवी, रजनी नेगी, बबली देवी, सतपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  ताकुला में गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल; हाईकोर्ट में केस के सिलसिले में आ रहे थे नैनीताल

You missed

error: Content is protected !!