ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में तीन दोस्तों ने जमकर पी शराब, दोबारा शराब लेने ठेके पर जाना बनी मौत कारण

देहरादून। देर रात डंपर ने स्कूटी सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो ने उपचार के दौरान सीएचसी प्रेमनगर में दम तोड़ दिया। तीनों युवक सेलाकुई स्थित ग्लोबल कंपनी में काम करते थे।

पुलिस के मुताबिक तीनों अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गए थे। पार्टी खत्म होने पर तीनों स्कूटी में दोबारा शराब लेने के लिए ठेके पर जा रहे थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि रविवार देर रात सूचना मिली कि लेबर चौक पर डंपर ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन युवक लेबर चौक पर अलग-अलग बुरी तरह से जख्मी हालत में पड़े हुए थे।

जिनमें से बीस वर्षीय सूरज पुत्र तेजराम निवासी ग्राम सिमरा डबोरा, तहसील तिलहरी, थाना गडिया जिला शाहजहांपुर यूपी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि स्कूटी सवार दो अन्य युवक 25 वर्षीय मुकेश चौहान पुत्र मस्तराम चौहान निवासी ग्राम देवती पोस्ट डडियार थाना मोरी, जिला उत्तरकाशी और 24 वर्षीय अनिल कश्यप पुत्र राम सेवक निवासी सैनिक कॉलोनी शाहजहांपुर यूपी को गंभीर अवस्था में सीएचसी प्रेमनगर में भर्ती कराया गया।

जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में पता चला कि स्कूटी पर टक्कर मारने के बाद डंपर चालक उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। तीनों अपने दोस्त सुरजीत की जन्मदिन की पार्टी के लिए उसके किराये के कमरे पर जमनपुर आए हुए थे।

पार्टी के दौरान शराब खत्म होने पर तीनों दोबारा शराब लेने के लिए ठेके पर जा रहे थे। लेबर चौक के पास पहुंचते ही यह हादसा हो गया। स्कूटी सूरज चला रहा था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मुकेश और अनिल की अस्पताल में मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 14 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!