ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 23 जनवरी, 2026 को जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 24.01.2026 को जनपद नैनीताल में कही-कहीं वर्षा/बर्फबारी के दृष्टिगत एलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/बर्फबारी हो रही है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 24.01.2026 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 08 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते है।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को देखते हुए 24.01.2026 (शनिवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 08 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में सनसनी: पढ़ाई कर रहे युवक की गला रेतकर हत्या, दो महिलाएं भी चाकूबाजी में घायल
error: Content is protected !!