ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

ऐतिहासिक पौराणिक सांस्कृतिक स्याल्दे बिखौती मेले का शांतिपूर्ण तरीके से हुआ समापन।

विधायक मदन सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों को दी मेले की शुभकामनाएं।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत/द्वाराहाट।  ऐतिहासिक पौराणिक सांस्कृतिक स्याल्दे बिखौती मेला आज शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सम्पन्न। क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों को दी मेले की शुभकामनाएं।

वही स्याल्दे विखोति मेले के संरक्षक और क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट ने सभी क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुवे मेले को शांति से संपन्न होने पर सभी क्षेत्रवासियो का आभार व्यक्त किया और मेला कमेटी के अध्यक्ष संगीता आर्य का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि मेले में सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थी। जनता ने भी सुंदर तरीके से मेले को संपन्न कर अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।

बता दे कि आज मेले में ओड़ा भेटने के लिए गरख दल के 14 ग्राम सभाओं के नगाडे व आल दल के 6 ग्राम सभाओं के नगडों ने ओडा भेंटने की रस्म को अदा किया।

आपको बता दे कि कल नौजयूला दल के 9 जोड़ी नगडों ने ओडा भेंटने की रस्म अदा की थी। इस प्रकार कल और आज लगभग 29 जोड़ों द्वारा ओडा भेटने की रस्म को निभाया गया। जिसके बाद ओड़ा भेटने की रस्म का आज शांतिपूर्ण तरीके से समापन हुआ।

क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि यह हमारा पौराणिक मेला है। मेले को जीवित रखने के लिए ये जन प्रतिनिधियों का भी कर्तव्य होता है क्योंकि मेले के द्वारा एक आपस में प्यार भाव एक दूसरे से मिलना जुलना, ये मेले का सबसे बड़ा सुख है।

उन्होने कहा कि हम तो यही चाहेंगे कि हमारे क्षेत्र के लोग जो हमारा पौराणिक मेला है, उसको हम जितना भी आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। जिससे कि हमारे क्षेत्र का नाम रहेगा और हमारे क्षेत्र की पौराणिक धरोहर को भी हम कायम रखेंगे।

विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि मेले मे राजनीति नहीं लानी चाहिए। ठीक है हम यहां पर विपक्षी विधायक हैं, लेकिन क्षेत्र तो हमारा है। इस पद्धति को जिंदा रखना विधायक का भी काम होता है।

इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होने कहा कि जो मेला कमेटी है उसे काम करते रहने देना चाहिए, और जो भी कमी रह रही है, उसमें जितनी भी मदद होगी, हम सबको करनी भी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जॉन्स नैनीताल ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 1-0 से हराया

You missed

error: Content is protected !!