ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

टिहरी गढ़वाल।  घनसाली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपनी ही भाभी और उसके दो बच्चों को लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि कुल छह मासूम बच्चे बिखरे परिवार का दर्द झेलने को मजबूर हैं।
जानकारी के अनुसार, मंदार गांव घनसाली निवासी हरीश रावत, जो वर्तमान में गुमानीवाला ऋषिकेश में रह रहा था, बीती 5 मई से ममता रावत के साथ लापता है।

बताया जा रहा है कि ममता रिश्ते में हरीश की भाभी लगती है। ममता के पति विदेश में नौकरी करते हैं, जबकि हरीश अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि ममता अपने तीन बच्चों में से दो बच्चों को भी साथ लेकर गई है। घटना के बाद दोनों परिवारों में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है।
मामले में 10 मई को घनसाली कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच के दौरान दोनों की आखिरी लोकेशन नेपाल में मिली है। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस नेपाल पुलिस के संपर्क में है और दोनों की तलाश जारी है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को हरीश रावत और ममता रावत के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल घनसाली कोतवाली को सूचना दें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के विकास को मिलेगी रफ्तार, महापौर गजराज बिष्ट ने शहरी विकास मंत्री को सौंपे 220 करोड़ के प्रोजेक्ट
error: Content is protected !!