ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने नगर अध्यक्ष रोहित बुधलाकोटि के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जोसेफ कॉलेज ने नैंसी कॉन्वेंट को 9-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगहमिशन ग्रीन के तहत डीएसबी परिसर में पौधारोपण, पदम और देवदार के पौधे रोपेग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रगतिशील भोजन माता संगठन से जुड़ी भोजनमाताओं ने आज हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरना प्रदएर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा यूनियन की महामंत्री रजनी जोशी ने कहा कि यूनियन 25 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर अपनी मांगे केन्द्र सरकार के समझ रखना चाहते थे।

लेकिन दिल्ली पुलिस प्रशासन ने अनुमति नहीं दी और हमें प्रदर्शन करने से रोका गया। जो हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। कहा कि जंतर मंतर प्रदर्शन स्थल है फिर भी उन्हें रोका गया।

कहा कि मिड-डे-मिल योजना का संचालन केन्द्र सरकार करती है। इस योजना में लगे वर्करों की समस्याओं को हल करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है, हमारी सात मांगों को सरकार लंबे समय से नजरअंदाज कर रही है।

जिसमें केन्द्र सरकार भोजनमाताओं को मिलने वाली राशि में अपनी हिस्सेदारी नहीं बढ़ा रही है, भोजनमाताओं को न्यूनतम वेतन देने से बचा जा रहा है, छात्र कम होने की स्थिति में भोजनमाताओं को स्कूलों से निकालना बंद किया जाना चाहिए।

सभी भोजनमाताओं की स्थाई नियुक्ति की जानी चाहिए, भोजनमाताओं को चतुर्थ कर्मचारी घोषित किया जाना चाहिए, छात्रों की संख्या अधिक होने पर दूसरी भोजनमाता रखी जानी चाहिए और इसके अलावा आंगनबाड़ी व आशा वर्करों की तरह ईएसआई, पीएफ, के साथ-साथ पेंशन, प्रसूती अवकाश जैसी सुविधाएं दी जानी चाहिए। 

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 11 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!