ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहींकालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन
खबर शेयर करे -

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर अब सभी विभाग पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गए हैं। चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की चारधाम यात्रा तैयारी बैठक में सभी व्यवस्थाओं को 15 अप्रैल तक चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए।

चारधाम यात्रा बेहतर ढंग से संचालित हो, इसके लिए सभी विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता इं. दयानंद ने बताया कि अब समय-समय पर व्यवस्थाओं का आंकलन किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएच आईडीसीएल तथा बीआरओ से सड़कों को गड्ढामुक्त करने, बुल्डोजर, जेसीबी एवं पोकलेंड मशीनों को यथास्थान रखने, डंपिंग जोनों का समतलीकरण, ट्रैफिक साइनबोर्ड लगवाने तथा मार्ग अवरूद्ध होने पर मार्ग को सुचारू करने की कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया।

इसके अलावा यात्रियों की सुविधाओं को लेकर भी विभागों को दिशा निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें :  श्रावण मास में शिव भक्ति से सराबोर हुआ नैनीताल, चौधरी समाज ने आयोजित किया भव्य भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम

You missed

error: Content is protected !!