ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जो पशु स्वामी अपने पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं जिससे आये दिन दुर्घटना होती है। ऐसे पशु स्वामियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के प्रावधानों और पब्लिक न्यूसेंस, रोड सेफ्टी के नियमों तहत एफआईआर दर्ज करने एवम अन्य दंडात्मक कार्यवाही होगी।

जिलाधिकारी वंदना ने कैम्प कार्यालय में जनपद स्तरीय गौशाला समिति की बैठक लेते हुये कहा कि नगर निगम के साथ ही विकास खण्डों में पशु छोडने वाले स्वामियों खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए।

इसके लिए नगर निगम, पुलिस एवं उप जिलाधिकारी टीमों का गठन कर पशु छोडने वालों का चिन्हिकरण किया जाए जो पशु स्वामी ऐसे कृत्य करते पाये जाते हैं उनके खिलाफ पशु क्रूरता के प्रावधानों, रोड सेफ्टी, पब्लिक न्यूसेंस के तहत दंडात्मक कार्यवाही हेतु प्राथमिकी दर्ज की जाए।

उन्होंने कहा नगर निगम के अधिकारियों के साथ ही जनपद के सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में यह अभियान चलाना सुनिश्चित करें।
उन्हांेने कहा अस्थाई गौशाला संचालन हेतु संस्था एवं गौशाला चलाने वालों लोगों को एक माह के परीक्षण/ट्रायल के तौर पर रखा जाए।

सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा गौशाला के संचालन का नियमित मानिटंिरंग की जाए। जिस संस्था द्वारा गौशाला में रखे गये पशुओं का रखरखाव सर्वोच्च पाया जाता है उन्हंे प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा गंगापुर कबडवाल में गौशाला हेतु धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, जुलाई तक गौशाला का संचालन प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा जनपद में जिन गौशालाओं के लिए धन आवंटित हो चुका है कार्यदायी संस्था कार्य प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें।

उन्हांने बैठक में अधिकारियों से कहा कि गौशालाओं की नियमित मानिटरिंग की जाए जिन गौशालाओं मे अनियमितता पाई जाती है उनके खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
बैठक मे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 डीसी जोशी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 पीएस हृयांकी, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुुमार, रेखा कोहली,विपिन पंत, राहुल साह, केएन गोस्वामी, प्रमोद कुमार, डीडीओ गोपाल गिरी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी,डा0 आरके टंडन आदि अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्त

You missed

error: Content is protected !!