ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ एवं नशा मुक्त भारत अभियान प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में रानीखेत आर्मी क्षेत्र में लगे आर्मी शरदोत्सव में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान रैली निकाली गई।

इस रैली में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली श्लोगन एवं नारों के माध्यम से क्षेत्र वासियों को नशे से होने वाले नुकसान से जागरूक किया तथा नशा मुक्ति हेतु उन्हें प्रेरित किया गया।

छात्र संघ सचिव प्रदीप कुमार ने नशे से होने वाले नुकसान एवं आजकल युवाओं द्वारा नशे की ओर बढ़ते हुए रुझान और नशे की लत से होने वाली हानियां पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस जागरूकता रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सत्यमित्र, डॉ रेखा भट्ट , डॉ बबीता कांडपाल, नशा मुक्त भारत अभियान प्रकोष्ठ के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पारुल भारद्वाज, एन सीसी कार्यक्रम अधिकारी डॉ शंकर मण्डल एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया।

इस नशा मुक्ति अभियान जागरूकता रैली में छात्र-छात्राएं इशिता रावत, दीप्ति नेगी, दिव्या नेगी, अंजलि, पूजा, हर्षित कुमार, भावना, दीक्षा, पारस, रोहित, मनोज, प्रदीप, मुकुल, रजत आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से होगा कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज़, 8 अगस्त की खड़गे रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी पार्टी

You missed

error: Content is protected !!