ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर में आज बाबा साहेब को याद करते हुए महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। अनुसूचित मोर्चा भाजपा के जिला महामंत्री रविंद्र बाली के नेतृत्व में मंगलपड़ाव स्थित अम्बेडकर पार्क हल्द्वानी में तमाम लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने डॉ. बीआर अंबेडकर के मूल्यों के साथ खड़ा रहने और उनके जीवन के सिद्धांतों का युवाओं सहित सभी को पालन करने पर जोर दिया और कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिए गए सिद्धांतों का कई तरीकों से पालन और कार्यान्वयन कर सकते हैं जो समाजिक उत्थान के लिए नितांत आवश्यक है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा समीर आर्य , अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रताप रैकवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  केंद्र से उत्तराखंड को मिली ₹1244 करोड़ की बड़ी सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम धामी

You missed

error: Content is protected !!