ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का अवैध गतिविधियों पर वार

अवैध लीसे की तस्करी कर रहे एक तस्कर को भीमताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक से 414 टिन लीसा बरामद

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद अवैध मादक पदार्थों/वस्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार चैकिग के निर्देश दिए गए हैं।
 जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष भीमताल  विमल मिश्रा के नेतृत्व मय टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक ट्रक की चैकिंग में भारी मात्रा में अवैध लीसा बरामद कर लीसा तस्कर की गिरफ्तारी की गई है।

दिनांक 04 जनवरी 2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ट्रक संख्या UK01CA- 0913 को चैक किये जाने पर 414 टिन अवैध लीसा टिन बरामद कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
उक्त संबंध में थाना भीमताल में मु0 एफआईआर नं0- 02/2025 धारा 26/42 भारतीय वन अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ  में अभियुक्त द्वारा बताया कि लीसा अल्मोड़ा से हल्द्वानी ले जा रहा था, पुलिस की चैकिंग में गिरफ्तार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्त 
दीवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी दसौला वडियार बनौली जिला अल्मोडा (उम्र 34 वर्ष)

अभियुक्त से 414 कनस्तर लीसा अवैध एवं वाहनUK 01 CA 0913 ट्रक बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें :  नव नियुक्त कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे का डीएसबी परिसर में भव्य स्वागत, देवदार का पौधा भेंट कर किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!