ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने देहरादून में तैनात वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। CBI ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का कस्टडी रिमांड प्राप्त किया है।

रुड़की निवासी टैक्स अधिवक्ता प्रभात कुमार अग्रवाल ने CBI को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह हरिद्वार स्थित प्लाईवुड इकाई बीएस इंडस्ट्री का टैक्स संबंधी कार्य देखते हैं। कंपनी का वार्षिक रिटर्न दाखिल करने के लिए हर साल सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के देहरादून कार्यालय द्वारा डाटा एकत्र किया जाता है।

शिकायत के अनुसार, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार लंबे समय से वार्षिक रिटर्न दाखिल करने के एवज में 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।

24 फरवरी को आरोपी ने मोबाइल कॉल कर एक नंबर पर तत्काल रकम ट्रांसफर करने को कहा। रकम ट्रांसफर न होने पर 25 फरवरी की सुबह दोबारा रिश्वत मांगी गई।

इसके बाद अधिवक्ता ने नकद राशि देने की बात कही। गुरुवार देर रात CBI की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को उसके दून सालावाला स्थित आवास से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  Youngest Producer Kartik Paliwal Embarks on Sacred Kanwar Yatra from Haridwar to Maneshwar Mahadev

You missed

error: Content is protected !!