ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

JE 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने ऋषिकेश के पशुलोक बैराज में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) फैसल खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पशुलोक बैराज ऋषिकेश में कराए गए एक टेंडर कार्य के भुगतान के एवज में आरोपी जेई द्वारा संबंधित ठेकेदार से 50 हजार रुपये की अवैध रिश्वत मांगी गई थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की, जिसके बाद विजिलेंस ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की।

प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी विजिलेंस के निर्देशन में विशेष ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी जेई फैसल खान को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी टैक्सी, पूर्व सैनिक की मौत, पांच घायल
error: Content is protected !!