ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के भीमताल में मोटरसाइकिल में लगी आग, बाइक चालक बाल बाल बचा 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भीमताल में आज दिन के समय चलती मोटरसाइकिल में आग लग गई गनिमत यह रही की बाइक सवार इस हादसे में बाल-बाल बच गया।

भीमताल मल्लीताल बाजार में दिन के समय बजाज पल्सर बाइक की टंकी में अचानक आग लगना शुरू हो गई लेकिन बाइक सवार पहले से अपनी बाइक दिखने मैकेनिक के पास गया था।

जिसके बाद मैकेनिक द्वारा उसकी बाइक को सर्विसिंग के बाद चेकिंग के लिए लगाया गया तब अचानक ही बाइक की टंकी में आग लग गई।

  बाइक सवार ने तुरंत ही टंकी को अपनी बाइक से हटा दिया जिस कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

क्योंकि दिन के समय मल्लीताल बाजार में भीड़ के साथ ही ट्रैफिक भी रहता है। फिलहाल कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

आग लगते ही व्यापारियों अपनी दुकान बंद कर पानी डालकर आग पर खाबू पाया।

यह भी पढ़ें :  डीएसए नैनीताल के महासचिव बने मनोज जोशी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
error: Content is protected !!