ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

भीमताल में तहसील एवं उपकोषागार खोलने की सुध ले शासन-प्रशासन ‘सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी’

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल। जिला कार्यालयों की नगरी भीमताल में तहसील व उपकोषागार खोलने की माँग फिर एक बार जोर पकड़ने लगी है।

भीमताल नगर के जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने कहाँ कि भीमताल में विकास भवन सहित जिला स्तर के अधिकतर विभागों के कार्यालय है , इसके अलावा भीमताल आज कई शिक्षण संस्थाओं के हब के रूप में आगे बढ़ रहा हैं।

जिसके चलते इन कार्यालयों, विभागीय अधिकारियों एवं पेंशन उपभोक्ताओं को कोषागार से संबंधित कार्यो के लिए नैनीताल के बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं, इसके कारण जिले से भीमताल विकास भवन आने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है।

ठीक उसी प्रकार भीमताल ब्लाक व नगर के निवासियों एवं किसानों को तहसील संबंधित कार्यो, जमीन संबंधित दस्तावेजों, शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी स्टांप आदि कागजातों के लिए नैनीताल के बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं।

वहाँ जाम जैसी स्थिति से उन्हें निपटना पड़ता है, जबकि जिले के अधिकतर कार्यालय भीमताल विकास भवन में है।

बृजवासी ने शासन-प्रशासन से आम जन मानस की सुविधा हेतु भीमताल में तहसील एवं उपकोषागार शीघ्र खोलने कि मांग की।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

You missed

error: Content is protected !!