ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म विभूषण से सम्मानित किये जाने पर भाजपा नेता मनोज पाठक ने दी बधाई

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। देवभूमि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल Bhagat Singh Koshyari को महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किए जाने पर पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख भाजपा उत्तराखंड मनोज पाठक ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मनोज पाठक ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन, शिक्षा, संस्कृति एवं जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सरलता, सादगी एवं कर्मठता के प्रतीक कोश्यारी ने उत्तराखंड सहित पूरे देश में जनसेवा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। उन्हें मिला यह सम्मान न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि यह क्षण सभी उत्तराखंडवासियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी है। कोश्यारी का व्यक्तित्व नई पीढ़ी को राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के प्रति निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर उत्तरांचल परिषद के तत्वावधान में संचालित पुस्तकालय — लोकमणि दुम्का सेवा दीप निकेतन, टीकाराम-गोपालदत्त सेवा दीप निकेतन एवं इकपर्णिका लाइब्रेरी की ओर से भी भगत सिंह कोश्यारी को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

मनोज पाठक ने भगत सिंह कोश्यारी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा देता रहेगा।

यह भी पढ़ें :  पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने किया डॉ. प्रतिभा नेगी की पुस्तकों का विमोचन

You missed

error: Content is protected !!