निर्दलीय प्रत्याशी छवि कांडपाल बोरा ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को 2411 वोट से हराया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर कुरिया गांव से हिंदूवादी नेता विपिन पाण्डे की पत्नी मीना पांडे 1000 वोट से जीती।
हल्द्वानी। नैनीताल जिले की सबसे हॉट मानी जा रही जिला पंचायत सीट रामड़ी आनसिंह पनियाली से निर्दलीय प्रत्याशी छवि कांडपाल ने बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को हल्द्वानी- नैनीताल जिले की सबसे हॉट सीट पर भाजपा की करारी हारनिर्दलीय प्रत्याशी छवि कांडपाल बोरा ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को 2411 वोट से हराया।
करारी शिकस्त दी है। इस जीत ने न केवल क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं, बल्कि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
चुनावी जनसभा में विधायक बंशीधर भगत ने जनता से खुले मंच से अपील करते हुए कहा था कि यदि आप बेला तोलिया को जिला पंचायत सदस्य बनाते हैं, तो पार्टी उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष बनाएगी।
लेकिन भगत का यह अति आत्मविश्वास भारी पड़ गया और मतदाताओं ने अपना विश्वास छवि कांडपाल पर जताया।


