ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। आज छुट्टी के वक्त घर आते वक्त हैडाखान के नजदीक पसौली में अचानक मोटरसाइकिल गिर जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया।

शमशेर सिंह दिगारी विकासखंड ओखल कांडा के जूनियर हाई स्कूल पुटपुडी में सहायक अध्यापक की पद पर कार्यरत थे
तथा साथ ही उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन विकासखंड ओखलकांडा के ब्लॉक अध्यक्ष भी थे।

 छुट्टी के वक्त घर आते वक्त हैडाखान के नजदीक पसौली में अचानक मोटरसाइकिल गिर जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया जिन्हें तत्काल बृजलाल हॉस्पिटल में लाया गय।

जहां से साई हॉस्पिटल मुखानी में भी उन्हें बचाने का प्रयास किया गया परंतु डॉक्टरो ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन दिगारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करता है तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है।

शोक प्रकट करने वालों में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन की जिला अध्यक्ष नंदलाल जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार कोषाध्यक्ष मदन मोहन सिंह बिष्ट पूरन विष्ट,महेन्द्र विष्ट,गोपाल विष्ट,हीरा बसानी, हरीश आर्य,हरीश वोली,राजेन्द्र बिष्ट, शकील अहमद, रेखा उप्रेती, अशीष बिष्ट,मनोज तिवारी सहित जनपद की सैकड़ो शिक्षकों ने दुख प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें :  गंगा स्नान और रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर अनिल कपूर डब्बू का पलटवार, बोले- हिंदू आस्था का मजाक उड़ा रही कांग्रेस

You missed

error: Content is protected !!