ब्रेकिंग न्यूज़
देवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्वकुमाऊँ विश्वविद्यालय में एआई आधारित फंड रेज़िंग और इन्वेस्टर पिच पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के गुरग्राफिक एरा भीमताल में साइबर अपराध, नशा और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता का पाठ, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने विद्यार्थियों को किया सतर्कभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  नगर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी वंदना ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ हल्द्वानी नगर को नए स्वरूप में विकसित करने हेतु आवास व नगर विकास विभाग द्वारा अधिकृत आरईपीएल कंपनी द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा की।

आरईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा तैयार किए गए प्रेजेंटेशन की जानकारी देते हुए नगर में बनाए जाने वाले बाहरी रिंग रोड, आंतरिक रिंग रोड, आईएसबीटी बस टर्मिनल, वन दृश्य रोड, सीवेज और स्वच्छता, जलापूर्ति आदि प्रस्तावित परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने विभागों के समन्वय से प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। यह मास्टर प्लान हल्द्वानी और आस पास के कुल 150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए तैयार किया गया है।

इसके साथ डीएम ने एसडीएम परितोष वर्मा को निर्देश दिए कि इस परिधि के अंतर्गत सरकारी भूमि का चिन्हिकरण कर लें।

जिलाधिकारी ने आरईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान प्रेजेंटेशन पर कुमाऊं आयुक्त से समय लेकर चर्चा कर लें। तदोपरांत अविलंब आगामी बोर्ड बैठक में इस पर आगे की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, एक्शन पीडब्ल्यूडी, एसई जल संस्थान, एसई पीएमजीएसवाई, सहायक नगर आयुक्त सहित विभिन्न संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस की शंखनाद सभा के बाद रामलीला मैदान में हुआ शुद्धि हवन, वैदिक मंत्रोच्चार से धार्मिक पवित्रता की पुनर्स्थापना का प्रयास

You missed

error: Content is protected !!