ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। 9 दिन से लापता फौजी की पत्नी का शव गुरुवार को नाले किनारे पेड़ से लटका मिला। शव बुरी तरह सड़ चुका था और शरीर के कुछ हिस्से को कुत्तों ने नोंच लिया था।

लापता होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुरी तरह सड़ी हालत में मिले शव की पहचान परिजनों ने कपड़ों से की हरिपुर नायक मुखानी निवासी ललित फौज से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके दो बेटे भी फौज में हैं और वह यहां 45 वर्षीय पत्नी तारादेवी के साथ रहते थे।

बताया जाता है कि बीती 26 मार्च को तारा अचानक लापता हो गईं। उनका मोबाइल घर में ही था। 30 मार्च को मुखानी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, लेकिन तारा का पता नहीं लगा गुरुवार क कमलुवागांजा स्थित जीएनजी ग्राउंड के पीछे नाले किनारे खड़े अखरोट के पेड़ से लोगों ने महिला का शव लटकता देखा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर तारा के परिजनों को बुलाया। जिन्होंने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की हालांकि बुलाने के बाद भी ललित मौके पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने ललित के घर पहुंची और फोटो दिखाकर शिनाख्त की।

ललित ने बताया कि तारा मानसिक तौर पर बीमार थी और पिछले 5 साल से उसका एम्स से इलाज चल रहा था। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, शव के एक पैर की एड़ी को जानवरों ने नोंच दिया है।

संभवत: इसी वजह से कमर के नीचे का वस्त्र गायब हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट; पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

You missed

error: Content is protected !!