ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भवाली/ रामगढ़। रामगढ़ महाविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ हरीश चन्द्र जोशी के द्वारा संपादित पुस्तक 

ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड: विकास ,वृद्धि, और सतत विकास का मार्ग का प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी के द्वारा विमोचन किया गया ।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर नगेंद्र दिवेदी ने कहा कि शिक्षकों को सदैव सृजनात्मक कार्य करने चाहिए। डॉ जोशी ने उत्तराखंड अर्थव्यवस्था के लिए जो लिखा है।

यह एक बड़ी उपलब्धि है और इसके लिए उन्होंने मुक्त कंठ से उनकी प्रशंसा करी और कहा कि यह कृति पाठकों को नवीन चिंतन और मंथन के लिए विवश करेगी ऐसा मेरा मानना है।

 वरिष्ठतम प्रो माया शुक्ला ने पुस्तक को उच्च कोटि का बताया और उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के लिए एक मील का पत्थर होने की उम्मीद व्यक्त करी।

उन्होंने डॉ जोशी की उपलब्धि के लिए उनको बधाई दी। अपने उद्बोधन में डॉक्टर हरीश चन्द्र जोशी ने कहा कि डॉ जितेंद्र लोहानी के साथ संपादित यह पुस्तक उत्तराखंड को गाढ, गधेरे ,गलगल, मनी ऑर्डर अर्थव्यवस्था से बाहर ले जाकर एक गरिमामई ,सवरोजगार से युक्त अर्थव्यवस्था बनने के लिए यह पुस्तक एक प्रयास है ।

 इस पुस्तक में प्रयास किया गया है कि न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं की पूर्ति हो बल्कि सतत विकास की बात भी इस पुस्तक में है ।

उत्तराखंड अर्थव्यवस्था को कैसे एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में हम देखें इस हेतु इस पुस्तक में सुझाव दिए गए हैं।

 इस अवसर पर डॉ संध्या गढ़कोटी, डॉ नीमा पंत, डॉ हरेश राम, तनुजा जोशी , कविंद्र प्रसाद , हिमांशु बिष्ट , दीप्ती , गणेश बिष्ट , कुंदन गोस्वामी,  प्रेम भारती सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर निर्मला रावत ने किया ।

विशेष सहयोग में छात्र संघ सचिव गरिमा ,कमल, अमित ,अपर्णा, रोशनी, नीलम खुशी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें :  कौशलम प्रदर्शनी में छात्रों के स्टार्टअप आइडिया ने जीता दिल, पहाड़ी उत्पादों से दिखाई आत्मनिर्भरता की राह
error: Content is protected !!