ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड पुलिस के लिए दुखद खबर : चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, गंगा में गिरी स्कॉर्पियोपिरुल से बदली तकदीर: ध्वेती गांव की भारतीय जीना बनीं ‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’, 24 महिलाओं को दिया रोजगारकुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने पर
खबर शेयर करे -

नैनीताल। शहर में  तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य सुरक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने 14 दुकानों का निरीक्षण किया। न्यू बावर्ची रेस्टोरेंट में ब्रेड एक्सपायरी डेट की मिलने पर चालान किया गया।

मक्खन में ब्रश रखने पर ब्रेड और मक्खन को नष्ट करा दिया गया।
मॉलरोड स्थित अन्नपूर्णा होटल से पनीर का सैंपल लिया गया और गंदगी मिलने पर चालान किया गया।

इंद्रा बाजार में ए-वन बेकरी में लाइसेंस नहीं होने पर उसका चालान किया गया। टीम ने द गजेंद्र जनरल स्टोर से सॉस और बंटी जनरल स्टोर से आटे के नमूने लिए। एक फल विक्रेता का लाइसेंस नहीं होने पर चालान किया गया।

अपनी रसोई में सफाई नहीं होने पर उसका चालान किया गया जबकि मॉलरोड स्थित अशोका रेस्टोरेंट में अनियमितता मिलने पर धारा 32 के तहत नोटिस दिया गया।
तल्लीताल बूचड़खाना में सफाई नहीं होने पर इकबाल अहमद का चालान, जबकि सुभान अहमद का लाइसेंस निलंबित किया गया। शशि होटल के निरीक्षण में स्नैक्स सॉस एक्सपायरी डेट की मिलने पर उसका चालान किया गया।
टीम में तहसीलदार युगल किशोर पांडे, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश सैनी और रवि डालाकोटी रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

You missed

error: Content is protected !!