ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 भारतीय टीम के पूर्व खिलाडी तेंदुलकर आज करेंगे बाबा के नीब करोरी के दर्शन

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भारतीय टीम के पूर्व खिलाडी और भगवान बोले जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज करेंगे बाबा नीब करोरी के दर्शन उनका कैंची धाम दर्शन के साथ ही नैनीताल और कौसानी भ्रमण का कार्यक्रम बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सचिन और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर बृहस्पतिवार को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7156 से 11.50 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से उनके सीधे कैंची धाम जाने की संभावना है।

जहां दर्शन के बाद उनको नैनीताल में प्रवास करना है। तेंदुलकर परिवार के चार दिनी इस भ्रमण में रानीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी और मुनस्यारी भी जाने की संभावना है।

31 मार्च को उन्हें इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 7157 से 12.30 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरनी है।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल में बस पलटने से एक यात्री की मौत आठ लोग घायल
error: Content is protected !!