ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद मौके पर हड़कम्प मच गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जिसके बाद तत्काल मोके पर बनभूलपुरा थाना पुलिस पहुंची। और स्थानीय लोगों के साथ युवक रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। क्योंकि इतनी ऊपर से छलांग लगाने से युवक को गंभीर चोटें आई है।

जानकारी के अनुसार युवक उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। युवक ने उफान में आ रही गौला में छलाँग लगा दी। लेकिन युवक पानी की जगह पत्थरों में जा गिरा।

जिसके बाद युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार जारी है।

फिलहाल युवक ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठा है। और युवक पहचान के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  रामनगर : मालधन चौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, 407 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार

You missed

error: Content is protected !!