ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

वर्तमान DGP अशोक कुमार कल हो रहें हैं रिटायर

अभिनव कुमार बनाया गया उत्तराखंड के प्रभारी DGP,

सरकार ने upsc को dpc के लिए नहीं भेजी हैं फ़ाइल

प्रदेश मे पहली बार होगी प्रभारी व्यवस्था।

उत्तराखंड के वर्तमान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, (आई०पी०एस०-आर0आर0-1989) के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर दिनांक 30.11.2023 के अपरान्ह से सेवानिवृत्त होने के दृष्टिगत अभिनव कुमार (आई०पी०एस०आर०आर०-1996), अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, उत्तराखण्ड को दिनांक 01.12.2023 से वर्तमान पदभार के साथ-साथ अग्रिम आदेशों तक पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के पद का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। 

1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार की गिनती के असरदार पुलिस अफसरो में होती है। फिलहाल उन्हें अग्रिम आदेशों तक अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना सूचना एवं सुरक्षा के साथ ही डीजीपी का कार्यभार भी देखना होगा।

आपको बता दे कि अभिनव कुमार की गिनती मुख्यमंत्री के करीबियों में होती है। ऐसे में पूर्व में ही माना जा रहा था कि अभिनव कुमार को सरकार डीजीपी का दायित्व दे सकती है।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की सेवानिवृत्ति को एक दिन शेष है,यानी 30 नवंबर को अशोक कुमार सेवानिवृत हो रहे हैं, इसके साथ ही अभिनव कुमार 1 दिसंबर को चार्ज लेंगे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल से जिला निर्वाचन कार्यालय हटाने की खबर पर भाजपा नेता अरविंद पडियार का विरोध
error: Content is protected !!