ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

 नैनीताल में नैनी झील में सेवानिवृत्त वनकर्मी का शव मिलने से सनसनी फैली,परिजनों का रो रो के बुरा हाल

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नैनीझील में सेवानिवृत्त वनकर्मी का शव मिलने से सनसनी। तल्लीताल डाँठ के समीप बोट स्टैंड पर झील में उतराता मिला शव।

मृतक रमेश अपनी पहली पेंशन लेने नैनीताल ट्रेजरी आए थे।

नैनीताल में तल्लीताल के रिक्शा स्टैंड और बस स्टैंड के मध्य स्थित बोट स्टैंड में आज सवेरे एक शव नैनीझील में उतराता मिला।

शव देखकर स्थानिक लोगों की भीड़ लग गई। घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी पर सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को झील से बाहर निकाला।

शव को शिनाख्त के लिए रखा गया तो किसी ने उसकी पहचान भवाली निवासी रिटायर्ड वनकर्मी के रूप में की। मृतक के परिवार को सूचित किया गया जिसके बाद मृतक का बड़ा राजेन्द्र और छोटा बेटा दीपक नैनीताल पहुंचे।

उन्होंने बताया कि वो भवाली के श्यामखेत में रहते हैं और उनके 60 वर्षीय पिता रमेश चंद आर्या वन विभाग में अर्दली थे।

पिता अपनी पहली पेंशन का रुपया लेने नैनीताल स्थित ट्रेजरी आए थे। शाम तक घर नहीं पहुंचे तो इनकी पहचान वालों और रिश्तेदारों के घर तलाश शुरू की गई।

आज सवेरे रमेश का शव मिलने से परिवार में मातम पसरा है। रमेश की एक बेटी भी है। पुलिस ने रमेश के पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

You missed

error: Content is protected !!