ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हाथरस से जम्मू-कश्मीर गए तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, 21 की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस से यात्रियों को लेकर आ रही एक बस जम्मू के अखनूर के टांडा क्षेत्र में सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 21 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के कालीधार इलाके में हुई। पीटीआई के अनुसार बस करीब 150 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई थी।

जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट ने एक्स पर बताया, “उत्तर प्रदेश के हाथरस से यात्रियों को लेकर जा रही एक बस जम्मू के अखनूर के टांडा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बचाव अभियान जारी है।” वाहन तीर्थयात्रियों को शिव खोरी क्षेत्र ले जा रहा था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जम्मू के पास अखनूर में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत का समाचार मिला।

इस क्षति को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

घायलों को अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक नरिंदर सिंह ने कहा, “सीएसई अखनूर को पहले मृतकों की जानकारी मिल गई है।

उन्होंने हमें बताया है कि वे लगभग 20-25 मरीज भेजेंगे, जिनमें से 16 मरीज पहले ही आ चुके हैं। यह एक पर्यटक वाहन था और ये लोग (यात्री) जम्मू के नहीं हैं, वे बाहर से हैं।”

यह भी पढ़ें :  ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, गश्त के दौरान बैल से टकराई बाइक; पुलिस महकमे में शोक

You missed

error: Content is protected !!