ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

लालकुआं पुलिस की बड़ी सफलता: 7 चोरी की वारदातों का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार

₹2.28 लाख नकदी, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद, मुख्य आरोपी पर 32 और साथी पर 13 मुकदमे दर्ज

हल्द्वानी/लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालकुआं, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र में हुई सात चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने शातिर हिस्ट्रीशीटर प्रमोद कुमार आर्य उर्फ पिद्दा और उसके साथी राजू बहादुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹2.28 लाख से अधिक की चोरी की नकदी, एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा चोरी के पैसों से खरीदा गया वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 24 मई, 9 जून और 15 जून 2026 को लालकुआं क्षेत्र में बंद दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। एसएसपी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी, सीओ हल्द्वानी/लालकुआं तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और सघन जांच के आधार पर 26 जून को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने लालकुआं के चार, मुखानी के दो और काठगोदाम के एक चोरी के मामले का खुलासा किया। बरामदगी में कुल ₹2,28,200 की नकदी, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK04L-3095) तथा लगभग ₹16 हजार कीमत का वीवो मोबाइल फोन शामिल है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार आर्य उर्फ पिद्दा रात के समय बंद दुकानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश करता था और गल्लों से नकदी चोरी करता था, जबकि उसका साथी राजू बहादुर आसपास निगरानी रखता था। चोरी की रकम दोनों नशे और अन्य खर्चों में उड़ा देते थे।

मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार आर्य उर्फ पिद्दा थाना लालकुआं का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसके साथी राजू बहादुर के विरुद्ध भी 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत में राहुल गांधी का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया, पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

You missed

error: Content is protected !!