ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक पर 10 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप, मुकदमा दर्ज 

अल्मोड़ा। देघाट में गुमटी ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक पर 10 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगा है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

आरोप है कि शाखा प्रबंधक रहते हुए आरोपी ने स्वयं सहायता समूहों के खाते से अपने और परिजनों के खातों में पैसा हस्तांतरित कर लाखों की हेराफेरी की।

गुमटी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रुड़की, हरिद्वार निवासी अनमोल कश्यप ने देघाट थाने में पूर्व शाखा प्रबंधक भुवन चंद्र के खिलाफ तहरीर दी। उनके मुताबिक शाखा प्रबंधक रहते हुए भुवन ने खाता धारकों की सहमति के बगैर अपने और परिजनों के खातों में धनराशि हस्तांतरित कर दी। 

एनआरएल के तहत पांच स्वयं सहायता समूहों के ऋण खातों से अपना उधार चुकाने के लिए अपने पुत्र के साथ अन्य करीबी लोगों के खातों में 10.5 लाख रुपये हस्तांतरित कर दिए। संबंधित स्वयं सहायता समूहों की तरफ से शिकायत मिलने पर जब मामले की जांच की गई तो इस हेराफेरी का पता चला।

समूहों को मालूम नहीं था कि उनके खातों की धनराशि कहां गायब हो गई। पूर्व शाखा प्रबंधक की पत्नी के खातों की जांच की गई तो उसमें भी बीते एक साल के भीतर 24 लाख रुपये जमा हुए।

हेराफेरी का पता चलते ही वर्तमान शाखा प्रबंधक ने पूर्व प्रबंधक के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि आरोपी पूर्व शाखा प्रबंधक के खिलाफ आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण

You missed

error: Content is protected !!