ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

देहरादून।  सीएनआइ गर्ल्स इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य विनीता मार्टिन पर एक और मुकदमे की तलवार लटक गई है। छात्राओं से वसूल की गई लाखों रुपए की संचायिका की राशि से धोखाधड़ी कर पति की पुरानी कार खरीदने के मामले में स्कूल प्रबंधन ने मार्टिन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए एसएसपी को तहरीर दी है।

इससे पहले अभिलेखों के साथ गायब की गई अलमारी के मामले में भी विनीता मार्टिन के विरुद्ध तहरीर दी गई है।

सीएनआई गर्ल्स इंटर कालेज का यह प्रकरण संचायिका की राशि से कार खरीद के प्रस्ताव से जुड़ा है। जिसमें आरटीआई से विभिन्न दस्तावेज प्राप्त करने के बाद आरटीआई क्लब के महासचिव अमर सिंह धुंता ने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानाचार्य विनीता ने संचायिका राशि के गोलमाल को छिपाने के लिए अपने पति की कार की खरीद का प्रस्ताव बनाया। इसकी जांच ऐप निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने की थी और शिकायत को सही पाया था।

लिहाजा, अब स्कूल प्रबंधन की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि पूर्व प्रधानाचार्य ने पति की पुरानी कार खरीदने का प्रस्ताव बैंकडेट में तैयार किया और उस पर अन्य सदस्यों से धोखे से हस्ताक्षर ले लिए।

उस कार का प्रयोग कभी स्कूल के काम के लिए भी नहीं लिया गया। वहीं, जब घपला खुला तो उसी कार को 20 हजार रुपए अतिरिक्त (2.70 लाख रुपए) में वापस पति अरविंद मार्टिन को बेचना दिखा दिया। लिहाजा, इस धोखाधड़ी पर मुकदमा दर्ज किया जाए।

इससे पहले स्कूल से अभिलेखों के साथ गायब की गई अलमारी के मामले में पुलिस जांच कर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही कर रही है।

हालांकि, तहरीर दिए चार सप्ताह बीत चुके हैं। लिहाजा, अबकी बार सीधे एसएसपी को तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं में नई मारुति विटारा ब्रेजा टर्बो का भव्य अनावरण, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी रहे मुख्य अतिथि

You missed

error: Content is protected !!