ब्रेकिंग न्यूज़
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायलहल्द्वानी : बायोप्सी के दौरान मरीज की संदिग्ध मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र ने अशोक पार्किंग और डीडीएसए पार्किंग का किया निरीक्षण

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र ने नैनीताल अशोक पार्किंग और डीएसए पार्किंग का निरीक्षण किया।
मुख्य न्यायाधीश के साथ न्यायाधीश आलोक मेहरा, सीएससी, एसपी ट्रैफिक, नगर पालिका के अधिवक्ता डी.एस. पाटनी समेत पालिका एओ, प्राधिकरण की टीम मौजूद रही।
मुख्य न्यायाधीश ने पहले नैनीताल की मॉलरोड, तल्लीताल डाँठ का निरीक्षण किया, उसके बाद उनका काफ़ीला मल्लीताल कोतवाली के पास रुका, जहाँ से उन्होंने अशोक पार्किंग में बन रही दो मंजिला पार्किंग का निरीक्षण किया और जानकारी ली। फिर उन्होंने डीएसए पार्किंग और मदजीद पार्किंग का निरीक्षण किया।
मुख्य न्यायाधीश ने कल नैनीताल के ट्रैफिक संबंधी जनहित याचिका में सुनवाई करते हुए अशोक दो मंजिली पार्किंग के निर्माण पर रोक लगा दी थी, और आज शुक्रवार सवेरे शहर में ट्रैफिक समस्या जानने के लिए खुद जायज़ा लेने की बात कही थी। आज सवेरे मुख्य न्यायाधीश के साथ एक कमिटी ने सड़कों, पार्किंग का दौरा किया।

यह भी पढ़ें :  नियमों की धज्जियां उड़ाकर दौड़ रही थी बस, चेकिंग में मिले 110 यात्री; परिवहन विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

You missed

error: Content is protected !!