ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में भाजपा नेता की हत्या से बवाल, 12 नामजद; चार गिरफ्तार, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई,भारी पुलिस फोर्स तैनातUKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा पर नैनीताल पुलिस की कड़ी नजर, SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजाड्यूटी में नशाखोरी पड़ी भारी ; उधम सिंह नगर से मेला ड्यूटी पर आए दोनों पुलिसकर्मी हिरासत में, ड्यूटी में नशा और अपराध बर्दाश्त नहीं, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. बोले— “वर्दी कानून से ऊपर नहीं, कानून के प्रति जवाबदेही का प्रतीक है”कैंची धाम में स्थानीय लोगों की आवाजाही पर रोक की खबरें भ्रामक, आईडी दिखाकर कर सकते हैं निर्बाध आवागमन : एसएसपी मंजूनाथ टीसीयूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा कड़े सुरक्षा घेरे में संपन्न, SSP मंजूनाथ टीसी ने केंद्रों का लिया जायजा
खबर शेयर करे -

उधम सिंह नगर में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभाग करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नागरिकों से संवाद करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड सरकार केंद्र के सहयोग से राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने बुनियादी ढांचे, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और जनता से सीधे संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सरकार की ओर से अभियान को जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने का दावा किया गया।

यह भी पढ़ें :  पति की कार्डियक अरेस्ट से मौत, सदमे में पत्नी ने भी दी जान; प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

You missed

error: Content is protected !!