ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नैनीताल मेँ आयुक्त कुमाऊं श्री दीपक रावत ने कुमाऊं विश्वविद्यालय मेँ विज्ञान लैबोरेट्री का शुभारंभ किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। आयुक्त कुमाऊं श्री दीपक रावत ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी केंपस के जंतु विज्ञान विभाग की बेहद आधुनिक जंतु विज्ञान लैबोरेट्री का शुभारंभ किया।

गुरुवार को कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी केंपस परिसर में जंतु विज्ञान विभाग द्वारा बनाई गई आधुनिक जंतु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया।

इस दौरान आयुक्त कुमाऊं  दीपक रावत ने कहा कि जंतु विज्ञान विभाग द्वारा बेहद आधुनिक प्रयोगशाला बनाई गई है और यह प्रयोगशाला न सिर्फ इस महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के काम आएगी, बल्कि पूरे प्रदेश के जंतु विज्ञान के शोधार्थी छात्रों के लिए यह बेहद लाभकारी होगी।

आयुक्त कुमाऊं ने लेबोरेटरी का निरीक्षण करते हुए कहा आधुनिक तरीके से बनाई गई यह लैबोरेट्री छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। 

इस दौरान वाइस चांसलर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल प्रोफेसर दीवान सिंह रावत, वाइस चांसलर, शोबन सिंह जीना अल्मोड़ा प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट, हैड आफ जूलॉजी डिपार्टमेंट, प्रो एचसीएस बिष्ट, निदेशक डीएसबी केंपस कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल प्रो नीता बौरा शर्मा, डॉ दीपक मेलकानी व कैम्पस अध्यापक सहित शोधार्थी छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भाजपा में दीपांशु शर्मा को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

You missed

error: Content is protected !!