ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का विरोध- प्रदर्शन

हल्द्वानी।  पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। उनका कहना था कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और जनता को राहत देने के बजाय लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतें जल्द वापस नहीं ली गईं तो पार्टी भविष्य में भी आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल के दाम तत्काल कम करने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में दर्दनाक हादसा : युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत

You missed

error: Content is protected !!